Sat. Jul 4th, 2026

सिरसागंज में छात्र-छात्राओं ने संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकाली

 

फ़िरोज़ाबाद सिरसागंज – जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार जिला फ़िरोज़ाबाद के नगर सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रबंधक श्याम गोपाल गुप्ता (भैया जी ) ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जीव विज्ञान की अध्यापिका श्रीमती मधुबाला ने संचारी रोगों से संबंधित जानकारी छात्र छात्राओं को दी प्रधानाचार्य विशाल गंगवार ने भी छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने रैली के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया।

रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *