Sat. Jul 4th, 2026

फिरोजाबाद – स्वच्छता की अलग जगाने सड़कों पर निकली जागरूकता रैली…..

स्वच्छता की अलग जगाने सड़कों पर निकली जागरूकता रैली
शिकोहाबाद- पालीवाल डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने नगर पालिका के नेतृत्व में एक स्वच्छता रैली निकालकर नगर वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। रैली का शुभारंभ चेयरमैन मुमताज बेगम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर नारायण होटल, तहसील तिराह, कटरा बाजार ,एटा तिराह, रुकनपुर, बडा बाजार, स्टेट बैंक होती हुई कॉलेज पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान नगर पालिका द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर साथ चल रहे थे। छात्र-छात्राएं रैली में नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राहगीरों और नगर वासियों को स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की । प्राचार्य योगेश चंद्र पालीवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं संदेश देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि नगर को स्वच्छ बनाएं। एनसीसी ऑफिसर आरबी पांडे ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि लोग पॉलीथिन को सड़कों और नालियों में फेंक देते हैं। यह एक जानलेवा होती है। जिसे गोवंश आ जाते हैं। जिससे वह बीमार पड़ जाते हैं। अपने आसपास के वातावरण स्वच्छ रखें । पॉलीथिन का प्रयोग ना करें । वही चेयरमैन मुमताज बेगम ने कहा कि सफाई बहुत जरूरी है । हम सभी लोगों का कर्तव्य है की अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई रखें । सफाई होने से बीमारी नहीं फैलेगी । हम सब लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान रखना होगा । सड़कों पर कूड़ा नहीं फैलाएं । यह संदेश लोगों तक पहुंचाएं । जिससे सभी लोग स्वच्छ वातावरण रख सकें। इस मौके पर प्राचार्य योगेश चंद्र पालीवाल, एनसीसी ऑफिसर आरबी पांडे, नगर पालिका चेयरमैन मुमताज बेगम, समाजसेवी अब्दुल वाहिद डा अजय सिंह एसआई कुलदीप सिंह,, दिनेश यादव के अलावा कॉलेज का समस्त स्टाफ व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *