Sat. Jul 4th, 2026

आइजीआरएस निस्तारण में सिरसागंज तहसील को मिला प्रदेश में पहला स्थान

जनपद फिरोजाबाद की सिरसागंज तहसील ने एक बार फिर से उत्‍तर प्रदेश में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया है। तहसील सिरसागंज आई.जी.आर.एस के गुणवत्‍ता निस्‍तारण में कभी पीछे नहीं रही। तहसील ने पिछले वर्ष भी प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया था। फिर दूसरी बार माह मार्च 2024 उसके बाद जुलाई 2024 में तहसील सिरसागंज ने फिर प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया। उप जिलाधिकारी सत्‍येन्‍द्र सिंह ने बताया कि जन शिकायतों का गुणवत्‍ता परक निस्‍तारण करना एवं स्‍थल पर जाकर समस्‍या का समाधान कराना एवं शिकायतकर्ता को संतुष्‍ट करना तथा हमारे पटल सहायक द्वारा मेहनत कर ससमय निस्‍तारण कराना हमारी प्राथमिकता है। उपजिलाधिकारी सिरसागंज सत्‍येन्‍द्र सिंह ने तहसीलदार रवीश कुमार और नायब तहसीलदार अजय कुमार एवं आशीष कुमार पटल सहायक आदि राजस्‍व कर्मचारियों को भी इस उत्कर्ष कार्य के लिए धन्‍यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *