Tue. Apr 21st, 2026

सालों ने बहनोई को मारी गोली; हालत नाजुक, आरोपी पुलिस हिरासत में | पत्नी से चल रहा था विवाद…

फिरोजाबाद में सालों ने बहनोई को गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उत्तर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में युवक को गोली मार दी। गोली उसके हाथ में जा लगी। परिजन ने आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया है। वहीं घायल का आरोप है कि उसके सालों ने उस पर गोलियां चलाई हैं। पुलिस उसके दोनों सालों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

झील की पुलिया इंद्रपुरी निवासी श्याम कुमार को शनिवार की रात घर के बाहर कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लग गई। वह जमीन पर गिर गया। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। श्याम ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसका बदला लेने के लिए उसके साले धनपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोली मारी गई है। 

लाइट न आने पर वह घर के बाहर बैठा था, तभी उस पर हमला किया गया है। रात होने के कारण निशाना चूक गया। सरकारी ट्रामा सेंटर से उसे आगरा रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल के अलावा उसके परिजन से पूछताछ की है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि उसके दोनों सालों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मामला फिलहाल संदिग्ध है।

जमानत पर छूटा है श्याम

श्याम का उसकी पत्नी नीलम से पिछले तीन साल से विवाद चला आ रहा है। पत्नी द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। जिसमें उसे जेल भेज दिया था। जिसके बाद उसके परिजन ने उसकी जमानत करा ली थी। श्याम जमानत पर बाहर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *