फिरोजाबाद – जिला अस्पताल में रात्रि के समय घोर लापरवाही देखने को मिली…..
मामला फिरोजाबाद के जिला अस्पताल का है जहां रात्रि के समय घोर लापरवाही देखने को मिली
55 वर्षीय छोटेलाल निवासी जलेसर रोड जिसकी जिला अस्पताल की लापरवाही के चलते मौत हो गई वहीं मौजूद पारिवारिक जनों द्वारा बताया गया कि रात्रि के समय वृद्ध की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसको फ़िरोज़ाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया
जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसमें लगे चैनल में ताला लगा होने के कारण उसको आधे घंटे तक बजाते रहे
तब जाकर कहीं उसको खोला गया जब वृद्ध को भर्ती करने की बात कही तो वहां मौजूद स्टाफ द्वारा कहा
कि पहले आधार कार्ड लेकर आओ उसके बाद एडमिट कराया जाएगा काफी देर बीत जाने के बाद वृद्ध को बेड पर शिफ्ट किया गया
उसके बावजूद भी काफी समय बीत जाने तक उपचार नहीं दिया गया
जिसके चलते वृद्ध की रात्रि के 2:00 बजे तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई परिवारजनों ने आरोप लगाया कि वृद्धि मोत अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही से गई है
यहां ड्यूटी के दौरान स्टाफ सो जाता है और किसी भी चीज की कोई देखभाल नहीं की जाती
अब देखने वाली बात यह है की डॉक्टर को हम भगवान का दर्जा देते हैं वहीं अगर इस तरीके की घोर लापरवाही करेंगे तो किस तरह से आम व्यक्ति को उपचार मिलेगा जिससे उसकी जान बच सकेगी
