Sat. Jul 4th, 2026

लॉकडाउन में मददगार बनी पुलिस, बुजुर्ग के घर पहुंचकर सीओ सिरसागंज ने दी दवाइयां

लॉकडाउन में मददगार बनी पुलिस, भोगापुर में बुजुर्ग के घर पहुंचकर सीओ सिरसागंज ने दी दवाइयां

देशभर में लगे लॉकडाउन के चलते जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है। लोगों को घरों में ही रहना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मदद के लिए कई संगठन आगे आ रहे हैं।वही पुलिस भी जरूरतमंदों की मदद करने में जुटी है। सिरसागंज के भोगापुर गांव में सीओ डॉ ईरज राजा आईपीएस को जब बुजुर्ग की समस्या का पता चला तो वह खुद उनकी मदद के लिए निकल पड़े और फिरोजाबाद शहर से दवाइयां लाकर स्वयं उनके घर पर जाकर दवाइयां उन्हें दी। इस मौके पर थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *