Sat. Jul 4th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान के आव्हान पर फिरोजाबाद जिले के सभी स्कूल कॉलेजों एवं कार्यालयों पर शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा काला दिवस मनाया

आज दिनांक 1 जनवरी 2019 को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान के आव्हान पर फिरोजाबाद जिले के सभी स्कूल कॉलेजों एवं कार्यालयों पर शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा काला दिवस मनाया गया जिसमें शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर अपना कार्य किया गया क्योंकि पूर्व में आज ही के दिन 1 जनवरी 2004 को पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म करके नई पेंशन व्यवस्था को लागू किया गया था जबकि नेताओं विधायकों एवं सांसदों को पुरानी पेंशन व्यवस्था मैं विभिन्न सुविधाओं सहित आज भी रखा गया है जिससे पूरे देश के शिक्षक एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है जैसा कि अटेवा पूर्व में भी समय-समय पर राजधानी दिल्ली में बड़े बड़े आंदोलन करता रहा है जिससे सरकार बैकफुट पर आई है
जिला संयोजक फिरोजाबाद धर्मेंद्र कुमार कृष्णज ने बताया के अभी हाल में ही हुए सर्वे के अनुसार देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए एनएमओपीएस के बैनर तले आज तक की सबसे बड़ी संख्या में कर्मचारियों का विरोध दर्ज किया गया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है इससे यह स्पष्ट होता है की मौजूदा सरकार को यदि सत्ता में रहना है तो इस मुद्दे को गंभीरता से लेना होगा और विपक्षी दल इसे मजबूती से उठा भी रहे हैं
इस मौके पर जिले के सभी जिला कार्यालयों प्राथमिक माध्यमिक एवं डिग्री कॉलेज स्तर के सभी कालेजों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें इंटर कॉलेज डंडियामई शिकोहाबाद फिरोजाबाद गोपीनाथ इंटर कॉलेज फिरोजाबाद एलआर इंटर कॉलेज जसराना कमला नेहरू इंटर कॉलेज तिलक विद्यालय फिरोजाबाद एसआरके फिरोजाबाद नारायण इंटर कॉलेज शिकोहाबाद पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद बीआरसी मदनपुर बीआरसी जसराना बीआरसी एका बीआरसी फिरोजाबाद बीआरसी शिकोहाबाद बीआरसी टूंडला मुख्य रूप से शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *