जहरीली कीड़े के काटने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत
फिरोजाबाद- घटना गांव आपुर की है यहाँ योगेश का नौ वर्षीय पुत्र मयंक शुक्रवार को अलमारी से मौजे निकाल रहा था। तभी उसे किसी जहरीले कीड़े काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने सांप काटने की बात कहकर बायगीर से उसका उपचार कराया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सांप काटने से बालक की मौत होने की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि परिजन ने बच्चे को सांप के काटने की जानकारी दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
