Sat. Jul 4th, 2026

फिरोजाबाद- सांसद ने मरीजों में बांटे फल, किया सेवा कार्य शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया…..

सांसद ने मरीजों में बांटे फल, किया सेवा कार्य
शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन सेवा सप्ताह
पर मंगलवार को फिरोजाबाद सांसद डाॅ चन्द्रसैन जादौन ने एटा रोड चैमुखी महादेव मंदिर में हवन कर प्रधानमंत्री की लम्बी आयु की कामना की। वही जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। सांसद व कार्यकर्ताओं ने मरीजों की सेवा कार्य करके प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना करके दीर्घायु की प्रार्थना की। वही सांसद ने अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखा। जिस पर सांसद ने देख संतोष जताया। वही भाजपा के सांसद ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं मरीजो से भी व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, सुशील यादव, श्रीकान्त वर्मा, सोनू चैहान, विक्की पाठक, प्रवीन माहौर, अर्पित गोयल के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वाा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *