हिंदी दिवस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाया दमखम
शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स महाविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा प्रो सीमारानी जैन ने कहा कि हिन्दी हमारे देश की राज भाषा है, हिन्दी पर हमें गर्व होना चाहिए। हिन्दी विभाग में असि प्रो दर्शना कुमारी ने मनाये गए हिन्दी दिवस सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिताओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर असि. प्रो प्रीति सिंह ने बताया कि हिन्दी में सभी भाषाओं के शब्दों को समाहित करने की क्षमता व्याप्त है। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ गीता यादवेंद्र ने कहा कि हिन्दी एक ऐसी भाषा है जो इस विविधतावादी देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। इस अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता में हिना ने प्रथम स्थान, काजल कटियार द्वितीय, पोस्टर प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, द्वितीय स्थान पर काजल कटियार, तृतीय स्थान पर पायल गुप्ता, शुद्ध उच्चारण एवं वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रियांशी यादव, द्वितीय स्थान पर निशा, लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर काजल कटियार, द्वितीय स्थान पर रियांशी, तृतीय स्थान पर अंशिका ठाकुर एवं सरिता यादव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्या ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजयी छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर डाॅ नीलम, डाॅ माया गुप्ता, डाॅ नम्रता प्रसाद, पूजा राजपूत, कार्यालय प्रभारी सुभाष कुमार , डाॅ मोनिका सिंह, डाॅ ममता भारद्वाज, पिंकी, सोनिका, नंदनी एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो शिकोहाबाद के बीडीएम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य, शिक्षिकाएं।

