Fri. Apr 24th, 2026

प्रेमी युगल से दबंगों ने की मारपीट जेब में रखे पैसे भी छीने


शिकोहाबाद। शनिवार को बालाजी महाराज के दर्शन करने आए प्रेमी युगल के साथ स्थानीय युवको ने मारपीट कर रुपए छीन लिए। लेकिन प्रेमी ने मारपीट करने वालों को मारपीट कर बदला लेकर सबक सिखा दिया। प्रेमी ने शनिवार को दो युवकों, मंगलवार को एक युवक से जमकर मारपीट कर दी।

नसीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ शनिवार को
बालाजी के दर्शन करने बाइक से आई थी। यहां दर्शन करने के बाद दोनों
बालाजी के पास नहर पटरी पर दिखतौली की तरफ एकांत में झाड़ियों में जाकर बातें करने लगे। इसी दौरान पास के गांव के युवकों ने प्रेमी युगल को पकड़कर युवक से मारपीट की। मारपीट करने वालों ने युवक की जेब में रखे रुपये भी छीन लिए। इसके बाद प्रेमी युगल को भगा दिया। प्रेमी युगल बिना पुलिस से शिकायत के घर चला गया। लेकिन युवती के प्रेमी ने मारपीट करने वालों को सबक सिखाने के लिए ठान लिया। प्रेमी युवक प्रेमिका को छोड़कर अपने दोस्तों के साथ आया। उसने दो युवकों को पहचान कर पकड़ लिया। युवक ने दोनों युवको के साथ जमकर मारपीट कर दी। मंगलवार को फिर से युवक मारपीट करने वाले तीसरे आरोपी की तलाश में आया। उसने तीसरे आरोपी की पिटाई कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुँची पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले भाग गए। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि दो पक्षो में मारपीट हुई है। प्रेमी प्रेमिका के साथ हुई घटना की जानकारी नही है। मारपीट करने वालों की जांच हो रही है। मामले में कोई शिकायत नही आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *