Sat. Jul 4th, 2026

फिरोजाबाद – उस वर्ग को किया शिक्षित जिस पर नहीं थी किसी की नजर…….

अपने संसाधनों का परित्याग करके जिस जज्बे के साथ आकाश यादव राजा पिलख्तर ने समाज के उस वर्ग को शिक्षित करने का संकल्प लिया, जिसके बारे में सदियों से किसी ने भी नहीं सोचा, यह काम चंद खास लोग ही कर पाते हैं। यह आकाश यादव राजा पिलख्तर का जज्‍बा और समाज के लिए कुछ करने की ललक ही है कि सड़क पर भीख मांगने
वाले और कूड़ा करकट बिनने वाले गरीब बच्चे शहर शिकोहाबाद में रॉयल कृष्णा हेल्पिंग सोसायटी के द्वारा संचालित रॉयल कृष्णा पाठशाला में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
रॉयल कृष्णा पाठशाला की शुरुआत 17 जुलाई 2018 से झुग्गी झोपड़ियों से की थी । पर अब शहर शिकोहाबाद में तीन जगह रॉयल कृष्णा पाठशाला संचालित की जाती है (पहली पाठशाला पथवारी मंदिर) (दूसरी पाठशाला पालीवाल नगर रेलवे स्टेशन) (तीसरी पाठशाला बुर्ज एटा रोड) इन तीनों पाठशाला में 150 से अधिक बच्चे प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करने आते हैं इन पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को समय-समय पर शिक्षा सामग्री कॉपी किताब पेंसिल ड्रेस स्कूल बैग सर्दियों में जूते मोजे स्वेटर आदि सामग्री भेंट की जाती है। आकाश यादव राजा पिलख्तर और उनकी पूरी टीम अपने जुनून और जज्बे की बदौलत इसे अंजाम तक पहुंचाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *