Sat. Jul 4th, 2026

फिरोजाबाद – लोक सभा चुनाव की घोषणा होते ही नोडल अधिकारियों द्वारा स्कूल स्कूल जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ….

सिरसागंज नगर के ब्राइट स्कॉलर अकादमी व आइडियल पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे सेक्टर मजिस्ट्रेट सिरसागंज विनोद कुमार पाण्डेय के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक के नेतृत्व में ब्राइट स्कॉलर अकादमी में रंगोली प्रतियोगिता,मतदान के ऊपर कविता व लघु नाटिका का आयोजन किया गया जिसमे अरविंद कुमार पाठक (नोडल अधिकारी स्वीप) द्वारा सभी को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई।सेक्टर मजिस्ट्रेट सिरसागंज विनोद कुमार पाण्डेय ने मतदाताओं से ये अपील की की वे बिना किसी प्रलोभन व दवाब में आए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कार्यक्रम में सिरसागंज विधानसभा की स्वीप की ब्रांड एम्बेसडर सोनाली यादव ने लोगो को उनके मत के महत्व को समझाते हुए यह बताया कि लोकतंत्र के लिये हर एक वोट का बड़ा महत्व होता है जिस प्रकार मकान के लिए एक एक ईंट महत्व रखती है ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र के लिए एक एक मत महत्व रखता है। ब्राइट स्कॉलर अकादमी के प्रबंधक प्रवेश कुमार, प्रधानाचार्या अंजलि शर्मा व आइडियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक देश दीपक गुप्ता व प्रधानाचार्या अंजलि गुप्ता, आशीष पोरवाल व दोनों विद्यालयों के समस्त स्टाफ ने भी मतदाता जागरूकता अभियान को अपना पूरा सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *