Sat. Jul 4th, 2026

10 दिवसीय सीएटीसी -02 एनसीसी कैंप का हुआ समापन

फिरोज़ाबाद / शिकोहाबाद। जे एस विश्वविद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय सीएटीसी -02 के एनसीसी कैडेट्स का विभिन्न प्रकार के टेस्ट के साथ कैंप का समापन हो गया। एनसीसी केम्प में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
केम्प के मुख्य अतिथि विवि की कुलाधिपति डाॅ. गीता यादव को कर्नल सज्जन सिंह द्वारा ने स्वागत किया। इस अवसर पर कुलाधिपति द्वारा बेस्ट कैडेट्स बालिका वर्ग में जे.एस. विश्वविद्यालय की ईशिका यादव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कैम्प में सभी प्रतियोगिताओं मे ऑल ओवर चैम्पियनशिप ब्राबो कम्पनी के कम्पनी कमान्डर लैफ्टीनेन्ट शैलेन्द्र सिंह, सीनियर जे. सी. ओ. जनक सिंह डागुर, सी.एच.एम. मुकेश को कर्नल सज्जन सिंह द्वारा ट्राॅफी देकर कम्पनी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में कुलाधिपति ने कैम्प से सम्बन्धित सभी अधिकारीओं का, ए.एन.ओ., पी.आई. स्टाफ और कैडेट्स का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कुलपति वी एन पाण्डेय, ईजी. शिखर यादव, कर्नल सज्जन सिंह, कर्नल एसएन ठाकुर, मेजर शशीकान्त कटियार, कैप्टन एस एन पाण्डेय, लैफ्टीनेन्ट शैलेन्द्र सिंह, सौरभ यादव, द्वितीय अधिकारी राजू सिंह, सूबेदार मेजर बलवान सिंह, सूबेदार जनक, नायब सूबेदार सुरेन्द्र सिंह, सीएचएम मुकेश सिंह, बी.एच.एम. अरूण
कुमार, आर वी पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *