Sat. Jul 4th, 2026

अवैध खनन रोकने के लिए खनन अधिकारी ने की छापामारी


टूंडला। अवैध खनन रोकने के लिए शुक्रवार रात को यमुना के तलहटी के गाँवो में खनन अधिकारी ने छापामार कार्रवाई की। हालांकि अभियान के दौरान खनन माफिया हाथ नहीं लगे। थाना नगलासिंघी के अंतर्गत गांव रसूलाबाद, बजहेरा, नियामतपुर, ग्वारई, नगला काले, कुतुकपुर व नगला नंदा आदि क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। मुखविर की सूचना पर खनन अधिकरी मुफ्तलाल ने छापामार कार्रवाई की। बजहेरा गाँव के बाहर खेतोँ में खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई। वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि कुछ ट्रैक्टर-ट्रालियों को डायल 112 नंबर पुलिस ने सूचना देकर भगा दिया थाना नगला सिंघी पुलिस की शरण में माफियाओ का कारोबार फल फूल रहा है खनन अधिकारी ने बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *