ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या
शिकोहाबाद। माधोगंज रेलवे ब्रिज के पास पारिवारिक कारणों से एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
माधोगंज रेलवे क्रासिंग के पास खम्भा नम्बर 1211/18 के पास एक युवक ने पारिवारिक कारणों से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जब लोगों ने शव को पड़े देखा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँची जीआरपी ने शव की तलाशी में मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी ने मृतक का नाम हरिओम पुत्र रामगोपाल निवासी मुस्तफाबाद रोड रहचटी बताया। इस बारे में चौकी प्रभारी हरीश यादव ने बताया कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव की शिनाख्त हो गई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

