Fri. Apr 24th, 2026

ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल


महिला गौड़ा से बालाजी जा रही थी महिला
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद मक्खनपुर के मध्य ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ केजीएम हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया।
उर्मिला (58) पत्नी राजकुमार निवासी नगवा थाना उजीरगंज गौंडा ट्रेन से गौड़ा से बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी। शिकोहाबाद मक्खनपुर के मध्य महिला टॉयलेट के लिए गई थी। इसी दौरान वह किसी तरह से ट्रेन से गिर पड़ी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के चालक ने महिला को इलाज के लिए शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला को प्राथमिक उपचार देकर लखनऊ अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *