Sat. Apr 25th, 2026

किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर सीएम के नाम सौपा ज्ञापन


शिकोहाबाद। अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील यादव तथा प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष यादव के नेतृत्व में किसान पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम जिला मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान किए जाने की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी काफी लंबे समय से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन के स्तर पर किसान मजदूर की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। सभी साधन सहकारी समितियों पर डी ए पी, यूरिया, खाद बीज की व्यवस्था किसानों को उचित मूल्य पर कराई जाय। कृभको, इफको पर भी डीएपी, यूरिया, खाद, बीज की व्यवस्था किसानों को उचित मूल्य पर कराई जाय। सभी सड़कों के फुटपाथों, नहर, बम्बा सड़कों के फुटपाथों को तत्काल झाड़ियों को साफ किया जाय जिससे दुर्घटना न हो सकें। कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग सहित आदि किसानों से संबंधित विभागों की योजनाओं में पारदर्शिता के साथ लाभार्थीयो को लाभान्वित कराया जाय। आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से किसानों के खेतों के लिए सरकारी स्तर से उपयुक्त बाड़बंदी की व्यवस्था की जाय। आवारा जानवरों से छुटकारे का स्थाई समाधान निकाला जाए। किसानों का कर्जा शत प्रतिशत माफ किया जाय। नगर निगम, नगर पालिकाओ में खंम्भों पर लाइटें खराब पड़ी है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाय। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, रुपेन्द्र सिंह सिकरवार, अश्वनी कुमार, शुभव यादव, उदयराज सिंह, सतेन्द्र सिंह, लालू यादव, विनोद कुमार, गिरिराज सिंह, डा संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो एसकेबी जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देते हुए किसान नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *