Sat. Jul 4th, 2026

किशोर एटा चौराहा से हुआ गायब

शिकोहाबाद। कार से भाभी व अपनी मां के साथ लौट रहा किशोर एटा चौराहा के पास से गायब हो गया। पीड़ित पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोर की खोज शुरू कर दी है।
अभिषेक 16 पुत्र देव प्रकाश कोरारा बुजुर्ग थाना जसराना ने शुक्रवार को अपनी मां व भाभी के साथ कार से अपने गांव लौटकर जा रहा था। एटा चौराहा पर किशोर घर के सामान खरीदने के लिए उतरा। उसके बाद किशोर सामान लेने के लिए चला गया। जब काफी देर तक किशोर वापस नही लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। भाभी व किशोर की मां ने उसे आसपास तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस एटा चौराहा के साथ ही अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। फोटो एसकेबी शिकोहाबाद के एटा चौराहा से गायब किशोर।

किशोर एटा चौराहा से हुआ गायब

शिकोहाबाद। कार से भाभी व अपनी मां के साथ लौट रहा किशोर एटा चौराहा के पास से गायब हो गया। पीड़ित पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोर की खोज शुरू कर दी है।
अभिषेक 16 पुत्र देव प्रकाश कोरारा बुजुर्ग थाना जसराना ने शुक्रवार को अपनी मां व भाभी के साथ कार से अपने गांव लौटकर जा रहा था। एटा चौराहा पर किशोर घर के सामान खरीदने के लिए उतरा। उसके बाद किशोर सामान लेने के लिए चला गया। जब काफी देर तक किशोर वापस नही लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। भाभी व किशोर की मां ने उसे आसपास तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस एटा चौराहा के साथ ही अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *