Sat. Jul 4th, 2026

चोरों ने मंदिर से पूजा का सामान, नगदी उड़ाई


शिकोहाबाद। नगर क्षेत्र में चोरों ने दिन दहाड़े थाने से चंद मीटर की दूरी पर रविवार को
भगवान के मंदिर से सामान चोर कर ले गये। घटना से भक्तों से रोष व्याप्त हो गया। मंदिर के पुजारी ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाने से 200 मीटर दूर तहसील के सामने भगवान श्रीराम चंद्र भगवान का एक
मंदिर है। मंदिर के पुजारी मदनमोहन हैं। रविवार की सुबह पुजारी ने मंदिर में नित्य पूजा अर्चना कर मंदिर में ताला लगाकर श्राद्ध का भोजन करने के लिए गए थे। जब पुजारी दोपहर में मंदिर लौटे तो मंदिर के मुख्य दरवाजे की दो सरियां टूटी हुई थीं। मंदिर की सरिया टूटी देखकर पुजारी हैरत में पड़ गए। गेट का ताला खोल कर देखा तो मंदिर से पूजा का सामान, पीतल का घंटा, तांवें का लोटा, थाली,
पीतल की घंटी, दानपात्र में रुपये चोरी हो चुके थे। पुजारी का कहना है कि मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है। लेकिन अभी तक उसका भी खुलाशा नही हुआ। पुजारी का कहना है कि मंदिर के पास कुछ असमाजिक तत्व जुआ आदि खेलते हैं। जब उनसे मना करते हैं तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। पीड़ित पुजारी ने मंदिर में चोरी की
घटना का खुलासा करने की मांग की है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में शिकायत आई है। उक्त मामले की जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *