फ़िरोज़ाबाद – नगर सिरसागंज में रामनवमी के अवसर पर विभिन्न देवी मन्दिरों से माॅ दुर्गा की शोभायात्रा शहर में भ्रमण को धूमधाम से निकाली गयी।
नगर सिरसागंज में रामनवमी के अवसर पर विभिन्न देवी मन्दिरों से माॅ दुर्गा की शोभायात्रा शहर में भ्रमण को धूमधाम से निकाली गयी।
जिला फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर नगर के विभिन्न देवी मन्दिरों से माॅ दुर्गा की शोभायात्रा शहर में भ्रमण को धूमधाम से निकाली गयी। जगह जगह भक्तजनों ने माॅ दुर्गा शोभायात्रा की आरती उतार व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया रथ यात्रा का शुभारम्भ सिरसागेट स्थित मन्दिर पर माता की आरती कर किया गया शोभायात्रा में माता के स्वरूपों को देखने के लिए भक्तों का सैलाव उमड़ पड़ा। रथ यात्रा मे सबसे आगे मठ वाले मन्दिर की माॅ बेलौन वाली माता की पालकी चल रही थी जिसपर विराजमान माॅ की प्रतिमा अनौखी छटा बिखेर रही थी पुजारी कमलेश की देखरेख में भक्तगण अपने गालों को गजा से नाथ कर त्रिशूल धारण कर चल रहे थे इसके पीछे चल रही माॅ दुर्गा की आकर्षक झांकियाॅ लोगों का मन मोह रहीं थीं रथयात्रा में चल रहे बैण्डबाजों व साउण्ड की धुनों पर भक्तजन जमकर नृत्य कर रहे थे शोभायात्रा देर रात्रि डाक खाने चौराहे पर पहुॅचकर सम्पन्न हुई।
रिपोर्ट- आदित्य प्रताप सिंह
