ट्रक ने बाइकसवार को लिया चपेट में, बाल-बाल बचा
टूंडला। मुख्य सुभाष चौराहे पर एक ट्रक ने बाइकसवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चैराहा होने के कारण धीमी गति में था, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।
शहर के टूंडली निवासी राधे सिंह सुभाष चैराहे स्थित रविवार दोपहर 12 बजे एक दुकान से सामान लेने आए थे। वह सामान लेकर घर वापस लौट रहे थे। तभी एटा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि ट्रक धीमी गति में था, नहीं तो उनकी जान भी जा सकती थी। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाइकसवार ट्रक की बाइक को नीचे से निकाला। ट्रक चालक को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को छोड़ दिया।
