वाद्य यंत्रों सम्बन्धित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्राची ने बाज़ी मारी
शिकोहाबाद। बीडीएम डिग्री काॅलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता की विषय संगीत वाद्य यंत्रों से सम्बन्धित रही। प्रतियोगिता में स्नातक एवं परास्नातक स्तर की 25 छात्राओं ने प्रतिभाग
किया। प्रतियोगिता की निर्णायक की भूमिका में कला विषय में प्रवक्ता डाॅ
आशी अग्रवाल एवं संगीत विभाग में प्रवक्ता डाॅ चन्द्रा सिंह चौहान थी। छात्राओं द्वारा की गई कला प्रर्दशनी का अवलोकन करने के उपरान्त छात्राओं
का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्या डॉ गीता यादवेंद्र ने कहा 5 ललित कलाओं में से चित्रकला का भी विशेष स्थान है। कलाऐं हमें जीवंत बनाती हैं। प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, मोनिका द्वितीय, एम ए
द्वितीय वर्ष की अंजली शर्मा रही। इस अवसर पर शिक्षिकाएं मौजूद रही।

