Sat. Jul 4th, 2026

फिरोजाबाद – दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरित, 48 लाख की लागत से 1760 उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए

फिरोजाबाद – भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत शुक्रवार को फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित बालकृष्ण गुप्ता की बगीची में एक भव्य सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कुल 1760 सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किया गया, जिसकी कुल लागत लगभग 48 लाख रुपये रही। एडीआईपी योजना के तहत 108 दिव्यांगजनों को 197 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें 29 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 25 सामान्य ट्राईसाइकिल, दो छोटी ट्राईसाइकिल और 44 कान की मशीनें सहित कई अन्य उपकरण शामिल रहे। वहीं, राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 296 वरिष्ठ नागरिकों को 1563 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों में 104 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 22 कमोड सीट, 39 सीट सहित छड़ियाँ और 220 कान की मशीनें प्रमुख रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह नीडर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम स्वरूप पारस, प्रमोद पाल बघेल, और एलिम्को के मैनेजर चंदन कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवान दास शंखवार द्वारा किया गया। सभी उपस्थित जनों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की और इसे समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *