आधार संसोधन केंद्र पर भारी भीड़
फ़िरोज़ाबाद सिरसागंज नगर में आधार बनाने एवं संसोधन करने के लिए आर्यावर्त बैंक में विगत कुछ दिन से कार्य चल रहा है जिसमे बैंक खुलने से पूर्व ही भारी संख्या में लाभार्थियों की बैंक गेट पर भीड़ इकट्ठी हो जाती है।जिससे बैंक के ग्राहकों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। बैंक परिसर में कम स्थान होने के कारण बैंक के ग्राहक समुचित रूप से खड़े भी न हो पाते है।नगर में एकमात्र आर्यावर्त बैक में ही आधार कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है इसलिए प्रतिदिन भारी भीड़ बैंक परिसर में इकट्ठी हो जाती है।
रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह
