Sat. Jul 4th, 2026

रैली निकालकर जन जागरूक अभियान चलाया

जिला फ़िरोज़ाबाद के नगर सिरसागंज में महिला एवं बाल जाग्रति सेवा संस्थान द्वारा लोगो को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षा जागरूकता लाने के लिए एक रैली का संचालन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल जाग्रति सेवा संस्थान के लोगो ने हाथ मे नारे लिखी पट्टिका लेकर चल रहे थे। सभी लोगो को पढ़ाई के महत्व बताये ओर जागरूक किया। पट्टिका में बहुत सारे जागरुक करने बाले नारे लिखे थे जिसमें पढ़ेगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनायेगे, अनपढ़ होना है अभिशाप अब न रहेंगे अंगूठा छाप,हर बच्चे का नारा है शिक्षा का अधिकार हमारा है जैसे जागरूक करने बाले नारे लिखे हुए नजर आ रहे थे। साथ ही इसी मौके पर डॉ गुरुदत्त सिंह ने शीतलपेय पिलाकर सभी का स्वागत किया।

रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *