Thu. Apr 30th, 2026

फुटबॉल और वॉलीबॉल टूर्नामेंट में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

शिकोहाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर द एशियन स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल, वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीनियर का फाइनल रेड और ग्रीन हाउस के मध्य हुआ। जिसमें ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को से हराया। वही
जूनियर वॉलीबॉल का फाइनल रेड हाउस और येलो हाउस के बीच हुआ जिसमें रेड हाउस ने येलो हाउस को हराया। फुटबॉल टूर्नामेंट सीनियर के फाइनल में ब्लू हाउस व येलो हाउस को 4 – 0 के अंतर से हराया। जबकि जूनियर फाइनल में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 3 – 0 के अंतर से हराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट डोमिनिक अकादमी के प्रिंसिपल फादर नोबी इमानुएल रहे। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल भावना व सयुक्त रूप से मिलकर खेलना चाहिए। जो टीम रनर अप रही है वे अगली बार जीत का प्रयास करें। प्रबंधक राजेंद्र यादव ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और धन्यवाद ज्ञापन किया। रेफरी नितेश यादव और सदन यादव रहे। इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर विष्णु अग्रवाल, आशुतोष वर्मा, राजेश यादव, सौरव, शिवनाथ, बृजेश, राजकुमार शिवनाथ, अरुण, रोहित, दीपक, करण, सनी, आरुषि, कुलदीप, अनस, प्रीति राजपूत, अमित, रूबी, विमल, अनमोल, सपना, प्रियंका, कुशल, अवनीश, गजेंद्र, संगीता, रेखा, ऋषभ, कृष्ण प्रकाश, योगेश आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *