Thu. Apr 30th, 2026

पुरानी पेंशन को लेकर अटेवा ने यू पी एस के विरोध में बांधी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

शिकोहाबाद। एन एम ओ पी एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने प्रदेश के साथ ही जनपद के अटेवा सहित सभी संगठनों से यूपीएस के विरोध में 2 सितंबर से 6 सितंबर तक काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य, कार्यालयों में कार्य करने का आवाहन किया था। इसी आधार पर सोमवार को समस्त डिग्री कॉलेज, माध्यमिक स्कूल, बेसिक के स्कूलों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्णज ने कहा कि कर्मचारियों को अपनी पुरानी पेंशन चाहिए। उससे कम पर समझौता नही होगा। केंद्र सरकार ने यूपीएस को लागू करने का फैसला लिया है वह कर्मचारियों के हित में नही है। केंद्र सरकार ने 25 साल सर्विष सहित जो कंडीशन लगाई है वह कर्मचारियों को मंजूर नही है। केंद्र सरकार को पुरानी पेंशन को बहाल करना चाहिए। जिससे कर्मचारियों का बुढापा सुरक्षित हो सके। इस दौरान डॉ सहदेव सिंह चौहान, डॉ बी एन सिंह, करतार सिंह यादव, कमल यादव, सुमन पांडे, शिवम उपाध्याय, चंदन यादव, संदीप राठौर, संजय यादव, ओ पी गुप्ता, समसुदीन, जय किशन गौरव, डी पी एस राठौर, कमलेश राजपूत, श्रीध्वज शर्मा, राधे श्याम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *