Fri. Apr 24th, 2026

मौलानाओं ने रमजान के पवित्र मास में घर पर रहकर नमाज अदा करने की अपील की

फिरोजाबाद के सिरसागंज में विभिन्न मस्जिदों के मौलानाओं ने लॉकडाउन के दौरान पड़ रहे रमजान के पवित्र मास में मुस्लिम भाइयों से घर पर ही रहकर नमाज अदा करने की अपील की है । इसी सिलसिले गुरुवार की दोपहर जामा मस्जिद मियां बाजार के मौलाना हाफ़िज़ मोहम्मद नफीस व मोहल्ला सराय बीच स्थित मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद सलीम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर ईरज राजा आईपीएस व थाना प्रभारी सुनील तोमर से मुलाकात कर अपनी मंशा जताई । इसके जवाब में पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें रमजान के दौरान हर स्थिति में सहयोग करने का भरोसा दिया । इस मौके पर वार्ड नंबर 5 के सभासद जायद अली भी मौजूद रहे ।

रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *