रमजान को लेकर एसडीएम व सीओ ने की पीस कमेटी की बैठक
फ़िरोज़ाबाद सिरसागंज — रमजान के त्यौहार को लेकर एसडीएम सिरसागंज देवेंद्र पाल सिंह व सीओ सिरसागंज डॉ ईरज राजा आईपीएस ने सिरसागंज थाने में पीस कमेटी की बैठक की। जिसमे उन्होंने लॉक डाउन का पालन करने के साथ साथ सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहने व त्यौहार मनाने को कहा । इसके साथ ही स्पष्ट किया कि त्यौहार पर किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।इस अबसर पर थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर व चेयरमैन सिरसागंज सोनी शिवहरे, एवं नगर के सभी मौलाना एवं मुस्लिम भाई और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे
रिपोर्टर आदित्य प्रताप सिंह
