Sat. Jul 4th, 2026

बाइक सवार को टक्कर मारने वाले ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


शिकोहाबाद। एटा रोड ग्रीन पार्क के पास ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त मामले में घायल की पत्नी ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लता यादव पत्नी राजीव यादव निवासी शोभनपुर नगला ताल का पति राजीव यादव 13 अगस्त को एटा चौराहा ग्रीन पार्क के पास बाइक से लौटकर घर आ रहे थे। तभी एक बेकाबू ऑटो के ड्राइवर ने लापरवाही ऑटो चलाते नए बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। जहां वह अभी जिंदगी मौत के बीच झूल रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *