Sat. Jul 4th, 2026

शराब के रुपए देने से मना करने पर दबंगों ने दूधिया पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर


शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रामनगर में शराब के पैसे न देने पर दबंगो ने दूधिया व गाड़ी के चालक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित दूधिया ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्यामवीर सिह पुत्र प्रवेंद्र सिह निवासी रामनगर थाना नसीरपुर दूधिया का काम करता है। वह सोमवार की रात 9 बजे गाड़ी में धुंध की केन लेकर डेयरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के दबंगो ने उसकी गाड़ी के आगे अपना वाहन खड़ा कर शराब के रुपए मांगने लगे। जब दूधिया ने रुपए देने से मना किया तो गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *