पारिवारिक कारणों से महिला ने फांसी लगाकर दी जान
शिकोहाबाद नगर के एटा रोड पर एक महिला फांसी का फंदा लगाकर उस पर झूल गई। महिला के आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
गीता पत्नी तेजपाल निवासी राधिका पुरम एटा रोड की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई ट्रक चालक के साथ हुई थी। इस दौरान उसके दो बेटा हुए। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर रह रही थी। महिला का पति ट्रक लेकर गया हुआ था। शनिवार की सुबह महिला अपने दोनों बच्चे लविश 10 व निक्की 6 पढ़ने के लिए विद्यालय छोड़कर आई। विद्यालय से लौटने के बाद महिला ने पारिवारिक कारणों से कमरे की चौखट पर साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई। जब दोनों बच्चे स्कूल से वापस आए तो घर का दरवाजा बंद मिला। बच्चों ने अपनी मां को आवाज लगाकर पुकारा लेकिन दरबाजा नही खुला तो पड़ोसियों को चिंता हुई। उन्होंने किसी तरह से घर में घुसकर देखा तो महिला का शव फंदे पर झूल रहा था। लोगों ने शव को उतारकर नीचे रखा। सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर आ गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने महिला की आत्महत्या की जांच की तथा फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य को एकत्रित किया। उसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत के आधार पर मामले में कार्यवाही की जाएगी।
फोटो एसकेबी फ़ाइल फोटो मृतिका गीता।

