Sat. Jul 4th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – भगवान शिव की पालिकी यात्रा 31 को


शिकोहाबाद। नगर में 31 जुलाई को श्री श्री 1008 टुइया वाली भोलेबाबा पालिकी यात्रा समिति के तत्वाधान में तीसरी पालकी यात्रा बुधबार को निकाली जाएगी। पालिकी यात्रा में भगवान टुइया वाले शिव की पिंडी की प्रति को बैठाकर निकाला जाएगा। पालिकी यात्रा को लेकर समिति के लोगों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पालिकी यात्रा के दौरान बाजार में ग्रीन कारपेट को बिछाया जाएगा। यात्रा में 5 नंदीश्वर शामिल होंगे। भक्तों के कंधे पर भगवान शिव की पालकी होगी। उसके बाद मेला बाग में मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। शाम को ग्वालियर से आए कत्थक नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पालिकी यात्रा बड़ा बाजार से शुरू होकर मेला बाग मंदिर पर जाकर सम्पन्न होगी। प्रेसवार्ता के दौरान प्रशान्त, अंकित अग्रवाल, शेलेन्द्र अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, शरद कृष्ण बरेजा, अमन अग्रवाल, अनूप सक्सेना, शोभित अग्रवाल, सनत अग्रवाल, भगवान दास वर्मा, दिनेश अग्रवाल, मयंक बरुआ, नरेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *