Wed. May 20th, 2026

पर्यावरण बचाओ देश बचाओ

फ़िरोज़ाबाद सिरसागंज-  जिला फ़िरोज़ाबाद नगर सिरसागंज के ब्लॉक अरॉव के प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर गांव मे पर्यावरण के संबंध में गोष्टी की गई एवं वृक्षारोपण किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला सभा की वरिष्ठ नेत्री शशि यादव एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वेता पोरवाल एवं अराव मडल के सदस्यता प्रमुख सुनील यादव एवम विद्यालय के अध्यापक ,बच्चे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे जिसमें वरिष्ठ नेत्री शशि यादव ने कहा इस समय वृक्षों का दोहन बहुत अधिक हो रहा है अतः हमें पर्यावरण पर विशेष ध्यान देना है क्योंकि वृक्ष ही जीवन है एवं वृक्ष से ही जल प्राप्त होता है अतः हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए तथा इस संबंध में श्वेता पोरवाल एवं अन्य वक्ताओं ने भी वृक्षारोपण करने पर अधिक से अधिक विचार व्यक्त किए।

 

रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *