Wed. May 20th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – क्षय रोग (टीवी) विभाग का लाखो रुपये कीमत का सामान जर्जर हालत की बिल्डिंग में छिपाया गया ?

सरकार लाख प्रयास करले जनता तक सहूलियतों को पहुचाने की, लेकिन जब तक अधिकारी की भूख खत्म नही होगी यह संभव नही हो पायेगा…

बदहाल स्वास्थ सेवा पर प्रदेश में विपक्ष भी खुलकर हमलावर है हाल ही में नेता विपक्ष ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फ़ोटो ट्वीट कर दिखाया था प्रदेश की रोड पर पड़ी स्वास्थ सेवा का हाल …

अव सबाल उठता है इसका जिम्मेदार आखिर कौन ? क्या इन पूरे हालात के जिम्मेदार विभाग के सक्षम अधिकारी नही है जो अपनी लालच की भूख पर लगाम नही लगा पा रहे है और सरकार के किरकिरी कराने में कोई कसर नही छोड़ना चाहते है जिसका एक उदाहरण एक बार फिर से फ़िरोज़ाबाद में सामने आ रहा है यहाँ टीवी विभाग का लाखो रुपये कीमत का सामान बंदर बाँट को तैयार है ? जिले में यह सामान कई जगह रखा हुआ है इसकी एक खेप शिकोहाबाद जिला अस्पताल के खंडहर हो चुकी इमारत में मिली है इस टूटी पड़ी इमारत के एक कमरे में भरा यह टीवी भिभाग का सामान है इस सामान को पहले खरीद करने में धांधली हुई, खराब गुणबत्ता का सामना खरीद लिया गया । अव यह समान इस हालात में पड़ा हुआ है, क्या अब इसकी बिक्री से होंगे मालामाल ? यह टीवी विभाग का लाखों रुपये कीमत का सामान है जो शिकोहाबाद जिला अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग में रखा हुआ है आपको बता दे एक जांच चल रही है जिसमे खराब क़्वालिटी के सामान खरीद की शिकायत के बाद कागजो में किया जा रहा है क्या यह सामान बही खराब गुणबत्ता का सामान है जिसकी विभागीय जांच चल रही है इस सामन के यहाँ इस हालत में रखने का क्या उद्देश्य है? जाँच कागजो में जारी है सामान के बारे में कोई सक्षम अधिकारी बोलने को तैयार नही है । हालांकि इस मामले में शिकोहाबाद टीवी विभाग के इंचार्ज शिशुपाल तिवारी का कहना है कि सामान बहुत ज्यादा कीमत का नही है यह बचा हुआ समान है जिसे भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाने के लिए रख लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *