Wed. May 20th, 2026

भाजपा नेता के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, लोगों में आक्रोश

जसराना। जसराना के मंडी सब्जी मंडी के पास कैंटर की टक्कर से भाजपा नेता के पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा लोगों ने जमकर हंगामा किया। एसपी देहात एवं सीओ जसराना ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

थाना जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी रतनपाल सिंह चौहान का 30 वर्षीय पुत्र रानू मूक बधिर है। वह शनिवार की शाम 9:45 बजे सब्जी मंडी पर किसी काम से जा रहा था तभी शिकोहाबाद की तरफ से आ रही कैंटर ने उसे रौंद दिया। कैंटर की रौंदने से रानू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स पहुंचने के साथ ही एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी अंजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अपना विरोध जताया। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस चाहती तो वाहन को पकड़ा जा सकता था। क्षेत्राधिकारी अनिवेष कुमार सिंह ने बताया कैंटर की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। लोगों को समझा कर शांत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *