Wed. May 20th, 2026

न्यायलय के आदेश पर शिव मंदिर के पुजारी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज


शिकोहाबाद। कटरा बाजार के पक्का तालाब स्थित शिव मंदिर पर एक भक्त ने मंदिर के पुजारी के खिलाफ न्यायलय के आदेश पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कृष्ण कुमार पालीवाल पुत्र महेश चंद्र पालीवाल निवासी मौहम्मदमाह ने न्यायालय में दायर याचिका में कहा कि कटरा बाजार पक्का तालाब पर 225 वर्ष प्राचीन महादेव मंदिर है। मंदिर परिसर का कुछ भाग खाली पड़ा हुआ है। जहां विगत वर्षों से दुकानदार किराए पर दुकान कर रहे हैं। उक्त मंदिर की जगह सरकारी भूमि पर बना हुआ है। मंदिर के पुजारी मंदिर के पुजारी लीलाधर पुत्र रामफल निवासी मौहम्मदमाह ने दान में मंदिर में आए धन का गवन किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर की जमीन का करोड़ों रूपये में सौदा कर दिया। उसके बाद उस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पुजारी ने फर्जी तरीके से कूटरचित वसीयत को तैयार कर लिया जबकि मंदिर की जमीन की खरीद फरोख्त नही की जा सकती। फरियादी ने न्यायालय में मंदिर से जुड़े सभी अभिलेख पेश किए। उसके बाद न्यायालय ने पुलिस को मंदिर के पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिसने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *