Wed. May 20th, 2026

भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय आह्वान पर फिरोजाबाद जनपद में शरस्वतीशिशु मंदिर गौशाला कार्यालय पर हुआ जिला सम्मेलन का आयोजन।

भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर गौओ शाला फिरोजाबाद में आयोजित हुआ मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास जी ने राजीव यादव को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया

बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों द्वारा श्रमिक हित में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा संगठन से जुड़ी वर्तमान समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के विचार सुनने के उपरांत प्रदेश नेतृत्व ने संगठन की नियमावली एवं प्रावधानों के अनुरूप महत्वपूर्ण निर्णय लिया।


निर्णय के अनुसार जिला अध्यक्ष , संगठन एवं श्रमिक हितों को सर्वोपरि मानते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव को जिला कार्यकारिणी एवं सर्वसम्मति से फिरोजाबाद का नया जिला अध्यक्ष र्निविरोध घोषित किया गया।

प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास जी,संभाग प्रमुख शंकर लाल जी प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा जी, प्रदेश मंत्री देव वर्मा जी, विभाग प्रमुख चंद्रभान जी की र्गरिमायी उपस्थिति में
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व पर विशेष विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा और मजबूती के साथ की जाएगी। राजीव यादव लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित, सक्रिय एवं संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं, जिनकी कार्यशैली और प्रतिबद्धता संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला मंत्री शिशुपाल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनुपंम्प शर्मा,किरण राठोर, अमित परपार, स्वदेश राघव, कोषाध्यक्ष तेजस्वी चतुर्वेदी, सहमंत्री ताराचंद, संयुक्त मंत्री नरेंद्र कुमार, जितेन्द्र शंखवार, सलमान खान।

महानगर अध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष रमाकांत यादव, महानगर मंत्री राधा शंखवार, मीडिया प्रभारी दुष्यंत यादव। सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *