Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइन्ट पर की व्यापारी के साथ लूट

...
whatsapp sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
email sharing button
sms sharing button
sharethis sharing button

फिरोजाबाद जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइन्ट पर एक व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया.बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और व्यापारी से सात लाख की नगदी लूट ली। इस वारदात से इलाके में दहशत है। गुस्साए व्यापारियों ने बदमाशों के न पकड़े जाने तक कारोबार ठप करने का भी निर्णय लिया है। इधर इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मामला सिरसागंज का है। यहां के पॉश इलाके एमजी पुरम में रहने वाले व्यापारी राकेश जैन की मंडी समिति में गल्ले की आढ़त है। इन दिनों मक्का की खरीद चल रही है इसलिए राकेश जैन रविवार की सुबह सात लाख रुपये लेकर घर से मंडी समिति के लिए निकले थे।रास्ते में सिरसा गेट एमजी फार्म हाउस के पास उन्हें बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग की और व्यापारी राकेश जैन से थैला छीनकर फरार हो गए। व्यापारी के मुताबिक थैले में सात लाख रुपये थे। पीड़ित व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस और साथी व्यापारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों से घटना के बारे में जानकारी की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी भी चैक किये।घटना को लेकर व्यापारियों में भी गुस्सा देखा गया। व्यापारियों ने कहा कि इस घटना से व्यापारी दहशत में है और इन हालातों में मंडी नहीं खोली जा सकती है।व्यापारियों ने बाजार न खोलने का निर्णय लिया है।इधर घटना के संबंध में एसपी देहात कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का वर्कआउट किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *