Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – टूंडला की रेलवे कॉलोनी में पानी तरसे लोग ….. अधिकारी रहे मौन …….

टूंडला की रेलवे कॉलोनी में पानी ना मिलने को लेकर रेल कर्मचारियों और उनके परिवारी जनों ने जमकर किया हंगामा विरोध प्रदर्शन। रेल कर्मचारियों का आरोप अधिकारियों की उदासीनता के चलते वह प्रयास से हो रहे हैं व्याकुल। पूरा मामला रेलवे कॉलोनी टूंडला का है। शनिवार को काफी संख्या में रेस्टकेम्प, न्यू रेलवे कॉलोनी में रहने वाले महिला-पुरुष व बच्चे हाथों में खाली बाल्टी व वर्तन लेकर रेलवे अधिकारियों के कार्यालय में पहुंच गए। जहां उन्होंने पानी न मिलने को लेकर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं ने रेल अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और उनकी उदासीनता के चलते पानी न मिलने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि पंप ऑपरेटर द्वारा केवल 1 घंटे पानी चलाया जाता है वह भी पानी गंदा आता है जो पीने के योग्य नहीं है। ऐसे में उन्हें पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है । कई बार आश्वासन मिलने के बाद आज उन्होंने यह कदम उठाया है । इस मामले में डीटीएम समर्थ गुप्ता ने आश्वासन दिलाया है कि वह पानी की समस्या से निजात दिलाएंगे और हर घर तक पानी पहुंचाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *