फिरोजाबाद के टूंडला में एटा रोड पर एक बेकाबू बस टैंकर में जा घुसी कई सवारियां हुई घायल
बेकाबू बस पीछे से तेल के टैंकर में जा घुसी,कई सवारियां हुई घायल।
टूण्डला थाना पचोखरा क्षेत्र के टूण्डला एटा मार्ग गाँव सिकरारी के पास टूण्डला की तरफ से तेल से भरा टैंकर एटा की ओर जा रहा था। तभी तेज गति से पीछे आ रही रोडवेज बस टैंकर में जा घुसी में। जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसमें 12 व 14 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।मौके पर पहुँचीं थाना पचोखरा पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती।
