फिरोजाबाद के टूंडला में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
एंकर- फिरोजाबाद के टूंडला में पालिका, तहसील और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान। इस दौरान पुराने जमे हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। अभियान के दौरान व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई।
वीओ- बुधवार को टूंडला नगर के स्टेशन रोड पर एसडीएम केपी सिंह, सीओ डॉक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कई सालों से सड़क किनारे आशियाना बनाकर रह रहे लोह पीटाओं के आशियाने भी उजाड़ दिए गए। अभियान के दौरान पुलिस की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
बाइट- एसडीएम केपी सिंह टूंडला
रिपोर्ट जावेद अली फैजाबाद
