Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इलाका पुलिस जांच में जुटी
जनपद फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत के 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के अंर्तगत नगला रघोल में 34 वर्षीय युवक सन्दीप पुत्र सोवरन सिंह ने खेत मे लगे आम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवक को फंदे पर लटका देख गांव व परिवार में मातम छा गया।ग्रामीणों ने उक्त घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना खैरगढ़ जयेन्द्र प्रसाद मौर्य ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवा कर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विच्छेदनग्रह में भिजवाया है। साथ ही पुलिस आत्म हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *