Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – जिले में ठप हुई एम्बुलेंस सेवाएं

फ़िरोज़ाबाद जिले में ठप हुई एम्बुलेंस सेवाएं। नियमितीकरण की मांग को लेकर 108, 102 एम्बुलेंस के एमटी और चालक हड़ताल पर। स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप। दर्जनो एम्बुलेंस शिकोहाबाद राम लीला मैदान में खड़ी….

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में जीवनदायिनी स्वास्थ्य सेवा के ईएमटी और चालकों द्वारा कंपनी पर भ्रष्टाचार उत्पीड़न और अनियमितताओ का आरोप लगाते हुए सोमवार को पूरी तरह से सेवा ठप कर दी गई ।आज जिले की सभी 102 और 108 एंबुलेंस सेवाये शिकोहाबाद के रामलीला ग्राउंड में खड़ी कर दी गई ।जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ा है ।यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है ।सभी कर्मचारी अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं ।उनका कहना है कि कंपनी के अधिकारी उन पर नाजायज रूप से फर्जी 10 केस प्रतिदिन कराने के लिए दवाब डाल रहे हैं। जिससे यह लोग सरकार का करोड़ों रूपया प्रतिदिन हड़प रहे हैं ।वहीं उन्हें वेतन देने में भी कटौती की जा रही है ।जिससे उनके परिवार के आगे भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो रही है। कर्मचारियों ने शासन व प्रशासन से मांग की है। वह उनको नियमित कराये एवं कंपनी द्वारा समय पर मानदेय पूरी तरह से दिलाया जाये। इस दौरान कर्मचारियों ने जीवीके कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिले के 102 और 108 एम्बुलेंस के सभी कर्मचारी मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *