Wed. May 20th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – उपजा ने पत्रकार स्व. रतन सिंह के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की उठाई मांग

उपजा ने पत्रकार स्व. रतन सिंह के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग

प्रदेश में पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों के खिलाफ जताया रोष….

Sp सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा को मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश के नाम ज्ञापन देते पत्रकार

फिरोजाबाद। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) फिरोजाबाद कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रतन सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता देने की मांग की है।
उपजा प्रांतीय अध्यक्ष श्री रतन दीक्षित जी के निर्देश पर ज्ञापन दिया गया। फिरोजाबाद के अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो 10 लाख मुआवजा राशि की घोषणा की है वह बहुत कम है, पत्रकार की हत्या की भरपाई नही की जा सकती परन्तु मुआवजा राशि बढ़ा कर एक करोड़ किया जाना चाहिए। बलिया जिले में पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, पत्रकार की हत्या से मीडिया जगत में भारी रोष व्याप्त है। प्रदेश में पुलिस तंत्र पूरी तरह से विफल हो चुका है, खराब कानून व्यवस्था के कारण और उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली के कारण ही पत्रकारों पर लगातार हमले बढ़ रहे है। समाचार चैनल के पत्रकार रतन सिंह की सोमवार देर रात बलिया जिले के फेफना में गोली मारी गई थी। पत्रकार रतन सिंह की हत्या की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री जी से तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई और मुआवजा राशि बढ़ाने एवं पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *