कर्ज से बेहाल चूड़ी कारोबारी ने नहर में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया।
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद के एक चूड़ी कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर भूड़ा नहर में छलांग लगा दी लेकिन स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर अधेड़ कारोबारी को बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
रामनरेश राठौर (55) निवासी संतोष नगर थाना उत्तर चूड़ी का कारोबार करते हैं। लेकिन कारोबार के कारण उन पर काफी कर्ज हो गया। जिसके चलते कर्जदार काफी परेशान करते हैं। जिसके चलते चूड़ी कारोबारी मंगलवार को भूड़ा नहर पुल पर आया और आते ही नहर में छलांग लगा दी। जब स्थानीय लोगों ने अधेड़ को नहर में कूदते देखा तो कुछ युवक उसके पीछे कूद पड़े। अधेड़ कारोबारी को गांव नगला प्रभु के पास जाकर अधेड़ को बाहर निकाला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर अधेड़ के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अधेड़ कारोबारी ने बताया कि उसका चूड़ी गोदाम बंद हो गया है। जिसके कारण उन पर काफी कर्ज हो गया है। कर्ज से परेशान होकर वह नहर में कूद गया है।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद भूड़ा नहर में कूदे अधेड़ कारोबारी का इलाज कराते हुए।
