फिरोजाबाद – आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा:राजस्थान खाटूश्यामजी से लौटते समय अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई,मां-बेटे की मौत चार घायल,उन्नाव जा रहे थे कार सवार
फिरोजाबाद – आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 51 के पास हुई, जब खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही थी। गंभीर घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गयी जो कि मां-बेटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री राजस्थान से दर्शन कर वापस उन्नाव लौट रहे थे। कार चालक की पहचान शिवम के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य घायल यात्री का नाम सरलेश है। सरलेश और शिवम आपस में मां-बेटा है। दोनों की इलाज के दौरान मौत हुयी है. दोनों उन्नाव जिले के निवासी थे और अन्य घायल सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे की संभावित वजह चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घायलों को तुरंत पुलिस द्वारा शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। जो घायल है उनके नाम शोभित, सोना, मोना और रानी है।
