Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – प्रेमिका की शादी रोकने के लिए प्रेमी ने की फायरिंग ,पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार । थाना दक्षिण के महावीर नगर का था मामला

प्रेमिका की शादी रोकने के लिए प्रेमी ने की फायरिंग ,पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार ।

उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में अपनी प्रेमिका को शादी रोकने के लिए प्रेमी ने चली एक चाल ,प्रेमिका की ससुराल में आकर की फायरिंग ,प्रेमिका का ससुर हुआ इस हादसे का शिकार ,गोली लगने से ससुर को किया गंभीर हालत में आगरा भर्ती ,पुलिस ने आज इस घटना का किया घुलासा ,आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बही एक आरोपी फरार ,फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल ,बही फरार आरोपी की तलाश में दविश जारी ।या

घटना 10 दिसम्बर की देर शाम की है जब फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण के महावीर नगर में फायरिंग की सूचना इलाका पुलिस को मिली ,पुलिस ने मौके पर पहुच कर घटना के हर पहलुओं की जांच की ,घटना के पीछे प्रेम प्रसंग होना सामने आया ,जिसमे आरोपी ने अपनी प्रेमिका की शादी में रुकाबट डालने के लिए उसकी ससुराल में अपने अन्य साथियो के साथ दूल्हे की हत्या की योजना बनाई ,योजना के अनुसार बह अपने साथियों के साथ दूल्हे के घर पंहुचा ,जहाँ  दूल्हा के ना मिलने पर दूल्हे का पिता सामने आ गया  ,जिस पर प्रेमी ने  गोलिया दाग दी ,गंभीर अवस्था में दूल्हे के पिता जबाहर को आगरा रैफर किया गया ,पुलिस ने आज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ,आज ही लड़की की शादी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *