Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – सब्जियों में महगाई से छूटा पसीना……

जिला फ़िरोज़ाबाद के नगर सिरसागंज में भी देखने को मिला बारिश की बूंदों के साथ ही महंगाई ने आम आदमी की जेब को हल्का करना शुरू कर दिया है। रसोई में दाल का स्वाद फीका हो रहा है और सब्जियों का स्वाद बिगड़ गया है। दाल-सब्जियों के तड़के से टमाटर के दाम ने भी आसमान छू लिया है। मानसून की दस्तक के साथ ही दाल-सब्जियों से लेकर तेल-मसालों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। सब्जियों के बढ़ रहे दाम का असर अब लोगों की थालियों में दिखने लगा है। सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।टमाटर के शौकीनों की थाली से जहां टमाटर गायब है, वहीं हरी सब्जियां भी आंख से आंसू निकाल रही हैं. आलम यह है कि मार्केट में सब्जी की खरीदारी करने वाले लोग मोल भाव करने के बाद ही खरीदारी कर रहे हैं. जो सब्जी मंहगी लग रही है उसे नहीं खरीद रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *